जर्मनीः गर्भवती महिलाओं के सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छह लोगों की मौत, संदिग्ध हिरासत में

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Crime In Germany: जर्मनी से बड़ी खबर सामने आई है. हैम्बर्ग के पास गर्भवती महिलाओं और नई माताओं के लिए बने एक सेंटर पर मुस्लिम व्यक्ति ने गोलीबारी की. इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है. यह घटना उत्तरी शहर स्टेड (Stade), जो हैम्बर्ग (Hamburg) के पास स्थित है, में सोमवार को एक मां और बच्चों के कल्याण केंद्र में हुई, जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं.

पुलिस ने 45 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, वह जर्मनी में जन्मा व्यक्ति है, जिसकी तुर्की मूल (Turkish roots) की पारिवारिक पृष्ठभूमि है. केवल उसकी जातीय पृष्ठभूमि के आधार पर घटना के उद्देश्य के बारे में कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है. प्रारंभिक जांच के मुताबिक, संदिग्ध अपनी तीन महीने की बेटी की कस्टडी को लेकर विवाद में था. घटना वाले दिन उसकी उसी केंद्र में बैठक तय थी. पुलिस का मानना है कि गोलीबारी का संबंध इसी पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है.

अब तक इसे आतंकवादी या वैचारिक हमला नहीं माना गया है. अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए सभी 6 लोग केंद्र के कर्मचारी थे. इनमें चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर हुई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. संदिग्ध की बेटी और उसकी मां सुरक्षित हैं. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Gold Silver Price Today:  सोने की कीमतों में आई भारी उछाल, चांदी के भाव स्थिर, जानें रेट 

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में...

More Articles Like This