Ghaziabad Crime: घर में सो रहे मां-बेटे का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

साहिबाबादः गाजियाबाद से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के गुलाब वाटिका में मंगलवार रात घर में सोए मां-बेटे का कत्ल कर दिया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतकों के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे.

मकान के प्रथम तल पर बेटे बिजेंद्र के साथ सोई थी मां यशोदा
जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय यशोदा देवी परिवार के साथ गुलाब वाटिका में रहती थीं. उनका तीन मंजिला मकान है. मंगलवार रात भूतल पर उनका बेटा आकाश सोया था, जबकि प्रथम तल पर यशोदा देवी 35 वर्षीय बेटे बिजेंद्र के साथ सोई थीं.

मां-भाई के शव पर नजर पड़ते ही चीख पड़ा आकाश
मकान के द्वितीय तल पर बेटा धर्मेंद्र अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सोया था. बुधवार सुबह आकाश जब प्रथम तल गया तो देखा कि यशोदा और बिजेंद्र का शव खून से लथपथ पड़ा था. यह देख वह चीखने-चिल्लाने लगा. उसकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.
परिजनों से पूछताछ कर रही है पुलिस
कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतकों के शरीर से धारदार हथियार से वार के निशान थे. पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना संबंध में पूछताछ करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के परिवार के सदस्यों पर ही हत्या का शक है. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This