गाजियाबादः AC सर्विस सेंटर में लगी आग, कंप्रेसर और कई सिलिंडरों में ब्लास्ट, एक कर्मी की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghaziabad AC Service Center Fire: गाजियाबाद दुर्घटना की खबर सामने आई है. शुक्रवार की देर रात यहां पटेल नगर स्थित एक एसी सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई. आग के भयावहता का आलम यह था कि उसने तीन मंजिला भवन पूरी तरह अपनी जद में ले लिया गया. इस दौरान एसी में इस्तेमाल होने वाले गैस के सिलिंडर और कंप्रेसरों में लगातार ब्लास्ट होते रहे. काफी मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया. इस घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई.

फायर विभाग के मुताबिक

फायर विभाग के मुताबिक, रात करीब 3 बजे पटेल नगर में एफ-87 स्थित आन स्पाट एयरकंडीशनर सर्विस सेंटर में आग लगने की सूचना मिली थी. इस सूचना मिलते ही कोतवाली फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं.

आग का भीषण रूप देखते हुए वैशाली, साहिबाबाद और मोदीनगर फायर स्टेशन से भी गाड़ियां बुलाई गईं. कुल आठ दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का काम शुरु किया गया. मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के नेतृत्व में दमकलकर्मियों ने चार हौज पाइप लगाकर से आग पर काबू पाना शुरु किया. घनी आबादी होने के कारण मौके पर लोगों की भीड़ लग गई.

आसपास के मकानों आग फैलने का बना था खतरा

आग इतनी भयानक थी कि आसपास के मकानों तक आग फैलने का खतरा बन गया था. इसके बाद दमकलकर्मियों ने बीए सेट पहनकर अंदर घुसकर फायर फाइटिंग की. सर्च ऑपरेशन के दौरान भूतल पर एक व्यक्ति का शव मिला.

इस रूप में हुई मृतक की पहचान

मृतक की पहचान त्रिलोकी नाथ (80 वर्ष) के रूप में हुई. बताया गया कि वह सेंटर में कर्मचारी थे. आग में दो कार और 10 मोटरसाइकिल भी जल गईं. फायर विभाग ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. आग किस वजह से लगी, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version