Ghaziabad: सुंदरी के लिए चाय बनी काल, पति के हाथों गई जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गाजियाबादः गुस्से में लिया गया हर फैसला गलत होता है. कुछ ऐसा ही फैसला ले लिया गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर थाना इलाके के फलजगढ़ गांव निवासी एक पति ने. चाय बनाने में देरी होने पर तलवार से वार कर पत्नी का कत्ल कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

चाय बनाने में देरी पर पति ने तलवार से किया वार
जानकारी के अनुसार, फलजगढ़ गांव निवासी धर्मवीर सब्जी बेचता था. पत्नी सुंदरी और 6 बच्चों के साथ रहता है. मंगलवार सुबह पत्नी सुंदरी (50 वर्ष) चाय बनाने के लिए छत पर चूल्हे के पास बैठी थी. इसी दौरान चाय बनाने में देरी होने को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई. इस बीच गुस्साए पति धर्मवीर ने पास में पड़ी तलवार सुंदरी से गले पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिया.

बच्चों पर किया वार, संयोग अच्छा नहीं आए चोट
सुंदरी की चीख-पुकार सुन जब बच्चे बीच-बचाव करने पहुंचे तो धर्मवीर ने उन पर वार किया, संयोग अच्छा रहा कि उन्हें चोट नहीं आई. ज्यादा खून बहने की वजह से सुंदरी की मौत हो गई. घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई.

पुलिस ने कातिल पति को लिया हिरासत में
किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में एसीपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हत्या में प्रयुक्त तलवार बरामद कर लिया. आरोपित पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. बेटे सोल्जर उर्फ कालू की शिकायत पर केस दर्ज आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version