Ghaziabad: बे-पटरी हुई तेजस राजधानी एक्सप्रेस, जांच में जुटे अधिकारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghaziabad: शुक्रवार की सुबह गाजियाबाद में तेजस राजधानी एक्सप्रेस एक बोगी बे-पटरी हो गई. ट्रेन के पटरी से उतरने की जानकारी होते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 9.37 मिनट पर ट्रेन डिरेल हुई. ट्रेन भुवनेश्वर से नई दिल्ली की ओर जा रही थी. सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. राहत की बात है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. दुर्घटना की वजह से करीब एक घंटे बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना प्लेटफार्म नंबर चार से करीब 100 मीटर पहले की है. संयोग अच्छा रहा कि स्टेशन आने की वजह से ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, नहीं तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था. मामले की सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. ट्रेन के पीछे लगेज के बाद कि बोगी के पहिये पटरी से उतरे थे. डिरेल बोगी में सवार यात्रियों को दूसरी बोगी में बैठाकर भेजा गया. दुर्घटना के पीछे की वजह क्या थी? इसकी जांच में अधिकारी जुटे है.

Latest News

पितरों की प्रसन्नता के लिये भागवत से बड़ा कोई अनुष्ठान नहीं: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, सबसे पहले हम लोग विचार करेंगे कि-इस महापुराण का...

More Articles Like This

Exit mobile version