गाजियाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में नौवीं मंजिल से गिरी तीन सगी बहनें, तीनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गाजियाबाद: गाजियाबाद से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां सोसायटी में बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में नौवीं मंजिल से गिरने से तीन नाबालिग सगी बहनों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, टीला मोड थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में तीन सगी बहनें बीती रात करीब दो बजे  9वीं  मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गईं. इससे उनकी घटना स्थल पर ही हो गई.

ये लड़कियां भारत सिटी सोसायटी के B – 1 टॉवर के फ्लैट नंबर 907 में रहती थी. लड़कियों के पिता का नाम चेतन कुमार बताया जा रहा है. परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस रूप में हुई मृतक लड़कियों की पहचान

मृतक लड़कियों की पहचान निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 ) और पाखी (12 वर्ष) के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि तीनों बहनें  एक ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थी. आशंका है कि तीनों ने सामूहिक रुप से आत्महत्या की है. हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया

इस संबंध में एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं और तीन वर्ष से भारत सिटी सोसायटी में किराए पर रह रहे हैं. मूल रूप से दिल्ली निवासी हैं. तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिए हैं. मोबाइल कब्जे में लेकर घटना जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

पीएम मोदी सोमवार को करेंगे असम और पुडुचेरी की जनता से संवाद,  ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हाेंगे शामिल 

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पुडुचेरी और असम में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा...

More Articles Like This

Exit mobile version