Ghazipur: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बस, चार श्रद्धालुओं की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बरेसर थाना क्षेत्र के मुस्सेपुर गांव के पास खड़े हाइवा (ट्रक) से अयोध्या से आ रही बस टकरा गई. इस दुर्घटना में बस में सवार 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. अभी तक इनमें से चार लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है. घायलों को मऊ और गाजीपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया गयाय साथ ही सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बताया जा रहा है कि बस में अलग-अलग इलाके के 36 लोग सवार थे, जो अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे. बस बिहार के विक्रमगंज जा रही थी. सुबह पांच बजे बरेसर थाना क्षेत्र के मुस्सेपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़े हाइवा (ट्रक) में पीछे से टकरा गई. माना जा रहा है कि बस चालक को झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया
घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि घायलों को मऊ और गाजीपुर जिला अस्पताल भेजा गया है. अब तक चार लोगों के मौत होने की खबर है. मृतकों की पहचान की जा रही है.

Latest News

Business Idea: छोटे शहर में शुरू करें ये 4 बिजनेस, कम निवेश में हो सकती है शानदार कमाई

अगर आप छोटे शहर या गांव में अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो ये 4 बिजनेस आइडिया आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं. कम निवेश में शुरू होने वाले इन कारोबारों से अच्छी कमाई की संभावना है.

More Articles Like This

Exit mobile version