Video: Mukhtar को बड़ा झटका! बंद हुआ होटल!

Ghazipur News: एक तरफ जहां, प्राशासन ने माफिया मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार के होटल पर नोटिस चस्पा कर होटल को बन्द करने का निर्देश दिया है. वहीं तहसील प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार को होटल संचालन बन्द करने का नोटिस दिया है. प्रशासन ने होटल पर नोटिस चस्पा कर बगैर अनापत्ति प्रमाणपत्र के होटल संचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद विभिन्न विभागों ने पिछले दिनों इस होटल की जांच की थी. जांच में होटल में सुरक्षा मानकों की कमी मिली थी.

ये भी पढ़े:- Video: जम्मू-कश्मीर में इलेक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट से आई बड़ी ख़बर!

इस दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर सम्बंधित विभागों की एनओसी भी होटल संचालक के पास नही मिली. होटल संचालक ने जीएसटी की एनओसी भी नही ले रखी थी. जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने होटल संचालक को नोटिस जारी कर होटल संचालन बन्द करने का निर्देश दिया है. गाजीपुर के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के युसुफपुर बाजार में होटल मिड टाउन स्थित है. बता दें कि होटल मिड टाउन मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार जुफैल अंसारी का है. जिस पर प्रशासन की ओर से ये कार्यवाही की गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version