Pakistan Army का कंगाली में आटा गीला, खत्म हो गया तेल, क्या टैंकों में लगेगी जंग?

Pakistan Fuel Crisis: पाकिस्तान (Pakistan) में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है. पाई-पाई को मोहताज होता पाकिस्तान की कंगाली अब पाक फौज को भी अपनी चपेट में ले चुका है. ऐसा इसलिए क्योंकि हथियारों और टैंकों में जंग लगने का खतरा मंडरा रहा है. दरअसल, पाकिस्तानी सेना कई बार भारत के हाथों पिट चुकी है, लेकिन अब उनके पास अब रुटीन वार प्रेक्टिस करने के लिए भी पैसा नहीं बचे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तानी फौज बुरी तरह फ्यूल क्राइसिस से जूझ रही है. आसमान छूती महंगाई ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है.

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त जारी होने से पहले बदले कई नियम, जानिए कब आएगा पैसा

पाक के सामने तेल का संकट
अगर हम बात करें खाद्य तेल की पाकिस्तान में उसका भी भारी संकट है. खाने का तेल हो या ईंधन का तेल, पाकिस्तान के पास तेल ही नहीं है. ‘यूरेशियन टाइम्स’ के रिपोर्ट की मानें तो पाक सेना ने ईंधन की कमी को लेकर इस साल दिसंबर तक के अपने सभी सैन्य अभ्यास रद्द कर दिए हैं. इस फैसले को लेकर पहले बताया गया कि रिजर्व फ्यूल और जरूरी सामान की कमी है. खास बात ये है कि सामरिक दृष्टि से रखा गया रिजर्व फ्यूल वॉर रिजर्व से अलग होता है.

ये भी पढ़ेंः MAHADEV PUJA: भगवान शिव की पूजा में भूलकर भी ना अर्पित करें ये चीजें, वरना हो जाएगा अनर्थ

पैकेज से पेट भरे पाक या लड़े जंग
रिपोर्ट्स की मानें तो, एक सामान्य पाकिस्तानी टैंक का एवरेज 2 लीटर प्रति किलोमीटर है. इस वजह से पाक अभी किसी ड्रिल के लिए तैयार नहीं है. फ्यूल संकट की वजह से पाकिस्तान ने बख्तरबंद गाड़ियों का मूवमेंट और मशीनाइज्ड वॉर एक्सरसाइज रद्द कर दी है. दरअसल, पाकिस्तान को हाल में ही आईएमएफ से पैकेज मिला है, वो पैकेज भी पाक सेना की जरूरत पूरा करने में नाकाफी है. इसलिए पाक फौज को ये ये फैसला लेना पड़ा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version