ट्रिपल मर्डर से दहला गाजीपुरः जल्लाद बेटे ने बेरहमी से किया मां-बाप और बहन का कत्ल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Triple Murder in Ghazipur: यूपी के गाजीपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक जल्लाद बेटे ने मां-बाप और बहन का बेरहमी से कत्ल कर दिया. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. सनसनी फैलाने वाली यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के डिलिया गांव में हुई. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई.

दौड़ा-दौड़ाकर कुल्हाड़ी से किया वार

मिली जानकारी के अनुसार, डिलिया गांव निवासी 35 वर्षीय एक युवक ने अपनी मां-बहन और पिता को दौड़ा-दौड़ाकर कुल्हाड़ी से वार किया. चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे. मौका पाकर आरोपी फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल होने से तीनों की मौत हो गई. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी

कुछ ही देर में एसपी डॉक्टर ईरज राजा, एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद और सीओ सिटी शेखर सिंगर सहित पुलिस बल पहुंच गई. पुलिस ने मौके से एक कुल्हाड़ी बरामद की है. बताया जा रहा है कि एक महीने पहले पिता ने अपनी बेटी कुसुम को 15 बिस्वा जमीन लिख दी थी. इसी को लेकर घर में आए दिन विवाद हो रहा था. शिवराम के पास कुल तीन बीघा जमीन है.

जमीनी विवाद में हुई घटना

ग्रामीणों की माने तो, 15 साल पहले कुसुम की शादी हुई थी, लेकिन पति ने छोड़ दिया. तभी से वह मायके में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी. इस बीच आठ वर्ष पहले उसकी दूसरी शादी कर दी गई थी. इसके बाद भी वह अपने मायके में दोबारा आकर रहने लगी. भाई को यह नापसंद था. यह नाराजगी तब और बढ़ गई, जब पिता शिवराम ने कुसुम को जमीन का एक हिस्सा दे दिया. अभय अपने पिता के इस फैसले से बौखलाया हुआ था. रविवार की सुबह इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इसी बीच अभय ने मां जमुनी, पिता शिवराम और बहन कुसुम पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मृतकों में शिवराम यादव (70 वर्ष), उनकी पत्नी जमुनी देवी (65) और बेटी कुसुम (35 वर्ष)  शामिल हैं. आरोपी का नाम अभय है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में एसपी ने बताया कि जमीनी विवाद में यह घटना हुई है. आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version