चर्च पर हमला, दुकानों और मकानों में लगाई आग…IS समर्थित विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो में मचाया उपद्रव, 21 लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Congo church attack: इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो में काफी उपद्रव मचाया. इस दौरान उन्‍होंने चर्च पर हमला किया, कई दुकानों और मकानों को जला दिया. विद्रोहियों द्वारा रविवार को किए गए इस हमले में करीब 21 लोगों की जान भी चली गई. इसकी जानकारी नागरिक संस्‍था के एक नेता द्वारा दी गई है.

जानकारी के अनुसार, यह हमला पूर्वी कांगो के कोमांडा में एक कैथोलिक चर्च परिसर में रात लगभग एक बजे एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (एडीएफ) के सदस्यों द्वारा किया गया था. इस दौरान कई दुकानों और मकानों को भी आग के हवाले कर दिया गया.

जारी है तलाशी अभियान 

कोमांडा में नागरिक संस्था समन्वयक, डियूडोने डुरानथाबो ने बताया कि ‘‘21 से अधिक लोगों को गोली मार दी गई और हमें तीन जले हुए शव मिले हैं. कई मकानों के जल जाने की भी सूचना मिली है. हालांकि इस मामले में तलाशी अभियान जारी है.’’ वहीं, कोमांडा में स्थित इतुरी प्रांत में कांगो सेना के एक प्रवक्ता ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

इसे भी पढें:-पाकिस्तान और तुर्की मिलकर बनाएंगे रॉकेट और गाइडेड मिसाइल, दोनों देशों के बीच हुआ बड़ा समझौता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version