गिरिडीह में हादसाः टक्कर के बाद आग का गोला बने तीन ट्रक, जिंदा जले चालक-कंडक्टर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Giridih Truck Fire: खारखंड से हादसे की खबर सामने आई है. यहां गुरुवार की भोर में गिरिडीह की डुमरी स्थित कुलगो टोल प्लाजा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के कोलकाता-दिल्ली सड़क मार्ग पर तीन वाहनों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना में चालक और कंडक्टर जिंदा जल गए, जबकि एक ट्रककर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस मृतकों की पहचान में जुट गई.

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, गुड़ लड़ा ट्रक धनबाद की ओर जा रहा था, तभी टोल प्लाजा के समीप खड़े आयशर ट्रक से टकरा गया. इससे जोरदार धमाका हुआ और आयशर वाहन ने अपने आगे खड़े कोयला लदे 18 चक्का ट्रक में टक्कर मार दी. तीन ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई.

Giridih Truck Fire

घटना से मार्ग पर मची अफरा-तफरी

देखते ही देखते वाहनों से आग की ऊंची लपटे उठने लगी. इस घटना से मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई. मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. घटना की सूचना मिलते ही डुमरी पुलिस पहुंची. स्थानीय लोगों के सहयोग से डीवीएल कंपनी के टैंकर से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया. मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग डेढ़ घंटा देर से पहुंची.

घायल चालक टिंकू ठाकुर ने बताया

इस घटना में आयशर वाहन में सो रहे चालक टिंकू ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया. वह पटना निवासी हैं. घायल ने बताया कि वह ट्रक लेकर पटना से पुरुलिया जा रहा था. नींद आई तो ट्रक खड़ा कर सो गया. 20 मिनट हुआ था की पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी. उसके ट्रक में पेंट व सात टन मकई का दाना लदा था.

Giridih Truck Fire

उन्होंने बताया कि टक्कर से दोनों ट्रक में आग लग गई. फिर आयशर के टक्कर से आगे कोयला लदे ट्रैक में भी आग लग गई. उन्होंने बताया कि वह जख्मी हालत में आयशर से उतर गया. तीनों ट्रक धू-धू कर जलने लगे. घायल टिंकू का इलाज डुमरी रेफरल अस्पताल में चल रहा है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने चालक और कंडक्टर का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया. मृतकों की पहचान करने में जुटी है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

तेजस नेटवर्क्स के नतीजों ने निवेशकों को किया निराश, शेयर गिरा, घाटा बढ़कर 909 करोड़

तेजस नेटवर्क्स के शेयर में गिरावट आई है, क्योंकि कंपनी ने लगातार पांचवीं तिमाही में घाटा दर्ज किया है. पूरे साल में 909 करोड़ रुपए का नुकसान और राजस्व में भारी गिरावट ने निवेशकों को चिंता में डाल दिया है.

More Articles Like This