Giriraj Singh: बेगूसराय में गिरिराज सिंह पर हमले का प्रयास, आरोपी अरेस्ट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बिहारः बिहार से बड़ी खबर आ रही है. यहां बेगूसराय के बलिया में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर एक सभा के दौरान एक युवक ने हमले का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि बेगूसराय में सांसद सिंह जनता दरबार में हिस्सा ले रहे थे. उसी समय आरोपी ने उन पर हमला कर दिया, लेकिन वहां मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने युवक को बीच में ही रोक लिया. इस हमले में केंद्रीय मंत्री बाल-बाल बच गए और उन्हें सुरक्षित वहां से निकाला गया. हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी ने अपशब्द कहते हुए केंद्रीय मंत्री पर चलाया मुक्का
बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे. इसी बीच आरोपी मोहम्मद सैफी उनके बारे में अपशब्द कहने लगा. इस पर वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे रोका, लेकिन उसने हमले का प्रयास करते हुए सांसद पर मुक्का चला दिया था. हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया और केंद्रीय मंत्री बाल-बाल बच गए.

हमले के बाद मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल ही उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है. इस घटना के बाद सांसद और मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

Latest News

Fitness Tips: क्या एक दिन जिम छूटने से रुक जाती है आपकी फिटनेस जर्नी? जानिए आसान बैकअप प्लान

फिटनेस एक्सपर्ट्स के मुताबिक परफेक्ट वर्कआउट का इंतजार करना आपकी फिटनेस जर्नी को नुकसान पहुंचा सकता है. जानिए मिनी वर्कआउट और मूवमेंट स्नैक के आसान तरीके.

More Articles Like This