गोवा अग्निकांड: आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड ने भारत को सौंपा, आज ही लाए जाएंगे भारत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः गोवा के नाइट क्लब आग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को जल्द ही भारत लाया जाएगा. थाईलैंड में उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. थाईलैंड ने लूथरा ब्रदर्स को भारत को सौंप दिया है. सीबीआई की टीम उन्हें लेकर फ्लाइट से वापस आ रही है.

अग्निकांड में 25 लोगों की हुई थी मौत

मालूम  हो कि बीते 6 दिसंबर की रात गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब में भीषण आग गई थी. इस आग की जद में कई आ गए थे. इस अग्निकांड में 5 पर्यटक सहित 25 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे के दौरान लूथरा ब्रदर्स दिल्ली में थे और घटना के फौरन बाद वो दिल्ली से थाईलैंड फरार हो गए थे.

बैंकॉक एयरपोर्ट से सामने आया वीडियो

लूथरा ब्रदर्स का एक वीडियो भी थाईलैंड के बैंकॉक एयरपोर्ट से सामने आया है. इंटरपोल और भारतीय उच्चायोग की मदद से गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा का प्रत्यर्पण करवाया गया है. CBI दोनों आरोपियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है. दिल्ली आने के बाद लूथरा ब्रदर्स को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी.

लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ दर्ज है मामला

मालूम हो कि लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज है. घटना की रात दोनों दिल्ली में एक शादी में शिरकत करने पहुंचे थे. उन्हें जैसे ही क्लब में आग्निकांड की जानकारी हुई,दोनों इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड भाग गए थे.

फुकेट से थाईलैंड पुलिस ने पकड़ा

भारत के आग्रह पर थाईलैंड पुलिस ने उन्हें 9 दिसंबर को फुकेट से पकड़ा था. भारत ने दोनों का पासपोर्ट भी रद कर दिया, जिससे वो कहीं और नहीं भाग सकते थे. CBI की टीम बीते दिनों थाईलैंड पहुंची थी और प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी करने के बाद थाईलैंड ने लूथरा ब्रदर्स को भारत को सौंप दिया. अब उन्हें भारत लाया जा रहा है.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version