Gonda: सामने से आई मौतरूपी कार, लील गई तीन की जिंदगी

Must Read

Gonda: गोंडा जिले में बुधवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में जहां एक मासूम बच्चे मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोगों की अस्पताल ले जाते समय सांसे थम गई. यह दुर्घटना धानेपुर थाना क्षेत्र के सोहिला झील के पास हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए कार व बाइक को कब्जे में लेकर थाना आई.

दवा लेने के लिए बाइक से तीनों जा रहे थे शहर
जानकारी के अनुसार, मोतीगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआ बनकटा गांव निवासी नीरज (30) बुधवार की सुबह दवा लेने के लिए बाइक से शहर जा रहा था. उसके साथ धानेपुर थाना क्षेत्र के मुजेहना गांव निवासी उसके फूफा मिश्रीलाल (45) और उनका मासूम नाती अक्षय उर्फ गुड्डू (09) भी बाइक पर सवार थे. अभी तीनों गोंडा-उतरौला मार्ग पर सोहिला झील के समीप पहुंचे थे, कि इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार तीनों लोग उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे.

अस्पताल ले जाते समय दो ने तोड़ा दम
इस दुर्घटना में बाइक सवार अक्षय उर्फ गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीरज व मिश्रीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि नीरज और मिश्रीलाल की सांसे चल रही थीं. तत्काल पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया, इसी बीच रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई. इस संबंध में थानाध्यक्ष धानेपुर ब्रम्हानंद सिंह ने बताया कि कार और बाइक को थाने लाया गया है. अभी तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This