भारत के लिए अच्छी खबरः जलडमरूमध्य से निकले 11 भारतीय जहाज, दस कर रहे इंतजार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए US और ईरान के बीच शांति समझौते को अंतिम रूप दिए जाने के बाद, भारत आने वाले 11 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल गए हैं.

मंगलवार को यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दी है. मीडिया ब्रीफिंग में उन्होंने कहा, ‘आज की स्थिति के अनुसार, भारतीय झंडे वाले 10 जहाज अभी भी फारस की खाड़ी क्षेत्र में हैं. इसके अलावा, हाल ही में दो और जहाज वहां पहुंचे हैं.’

होर्मुज से निकले 11 भारतीय जहाज

रणधीर जायसवाल ने बताया, ’17 जून को अमेरिका-ईरान के बीच MoU पर हस्ताक्षर होने के बाद से, भारत आने वाले 11 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे हैं.’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे बताया, ‘इन जहाजों में भारतीय झंडे वाले तीन कच्चे तेल के टैंकर (हर एक में 2,85,000 MT से ज्यादा कच्चा तेल), विदेशी झंडे वाला एक LPG कैरियर, विदेशी झंडे वाला कच्चे तेल का एक टैंकर और विदेशी झंडे वाले छह बल्क कैरियर (जिनमें खाद का कार्गो लदा है) शामिल हैं.’ रणधीर जायसवाल ने आगे कहा, ‘हमें उम्मीद है कि भारतीय झंडे वाले बाकी जहाज भी जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सकेंगे.’

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version