Greater Noida: पुलिस ने गाड़ी हटाने के लिए लगाई आवाज, वाहन के पास पहुंची तो उड़े होश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Greater Noida Crime: यूपी के ग्रेटर नोएडा से सनसनीखेज खबर सामने आई रही है. रविवार की देर रात पुलिस के होश उस समय उड़ गए, जब उसने खड़ी स्कॉर्पियो को आवाज देने के बाद चालक द्वारा न हटाए जाने पर दरवाजा खोला. ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ युवक मिला. मौके से मिले तमंचे को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई.

सनसनी फैलाने वाली यह घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र के डेल्टा-तृतीय ओ ब्लॉक की सर्विस रोड पर सामने आई. सोमवार को जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया गया कि स्थानीय पुलिस की लेपर्ड टीम नियमित गश्त पर थी.

संदिग्ध हालत में सड़क किनारे खड़ी थी स्कॉर्पियो

टीम साईं मंदिर गोल चक्कर से डेल्टा-तृतीय ओ ब्लॉक के तिराहे की ओर जा रही थी. इसी दौरान सर्विस रोड पर एक स्कॉर्पियो कार संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे खड़ी दिखाई दी. कार की बैक लाइट और आगे की लाइटें जल रही थीं.

वाहन में खून से लथपथ मृत मिला युवक, पड़ा था तमंचा

लेपर्ड कर्मियों ने कार चालक को वाहन हटाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इस पर पुलिसकर्मी जब वाहन के पास पहुंचे तो देखा कि ड्राइविंग सीट पर बैठा व्यक्ति लहूलुहान हालत में था और उसके शरीर से काफी रक्त बह चुका था. कार के पास से एक तमंचा भी पड़ा था.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अधिकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और फोरेंसिक टीम को सूचना दी. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी.

इस रूप में हुई मृत युवक की पहचान

घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस जांच में मृतक की पहचान सौराज पुत्र प्रेमराज, निवासी ग्राम जुमरथपुर, दिल्ली तथा वर्तमान निवासी मिग्सन ग्रीन सोसाइटी, थाना सूरजपुर, जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग (36 वर्ष) के रूप में हुई है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं, आत्महत्या, हत्या अथवा अन्य संभावित परिस्थितियों-की गहनता से जांच की जा रही है.

Latest News

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अब 200 खतरनाक कैदियों के बीच! साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में किया गया शिफ्ट

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में एक विशेष सुरक्षा वाले ब्लॉक में स्थानांतरित...

More Articles Like This

Exit mobile version