ग्रीसः जंगलों में लगी भीषण आग पिता-पुत्र की मौत, बचाव अभियान में जुटे 19 हवाई जहाज और 6 हेलीकॉप्टर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Forest Fires In Greece: ग्रीस में जंगलों में भीषण आग लगी है. इस घटना में पिता और उसके 12 साल के पुत्र की मौत हो गई, जबकि बच्चे की मां गंभीर रूप से झुलस गई है. बताया जा रहा है कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है. इस बीच मध्य ग्रीस में एक और बड़े जंगल में आग लगने के बाद प्रशासन ने दो गांवों के लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया है.

आग पर काबू पाने के लिए 135 से ज्यादा दमकलकर्मी तैनात

अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को उत्तरी शहर थेसालोनिकी के उत्तर-पूर्व में स्थित जंगल वाले इलाके में एक घर के बाहर एक शख्स का शव मिला था. बुधवार को आग में पूरी तरह जल चुके उसी घर के अंदर मिले एक अन्य शव की पहचान शख्स के 12 वर्षीय के बेटे के रूप में की गई. बच्चे की मां आग में झुलस गई थी, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. बुधवार को ग्रीस के मध्य क्षेत्र फ्थियोटिडा में जंगल और कृषि भूमि में भीषण आग फैल गई. आग पर काबू पाने के लिए 135 से अधिक दमकलकर्मियों को तैनात किया गया है.

जंगल की आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों के साथ विशेष वन अग्निशमन दल और स्वयंसेवक भी राहत कार्य में जुटे हैं. आग बुझाने के लिए 19 पानी गिराने वाले विमानों और 6 हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

मालूम हो कि इसी दिन ग्रीस में तीन अन्य जगहों पर भी जंगल में आग लगी. इनमें उत्तरी क्षेत्र हाल्किदिकी, राजधानी एथेंस के पास स्थित सलामिना द्वीप और दक्षिणी ग्रीस का एक इलाका शामिल हैं. दमकल विभाग ने बताया कि इन तीनों जगहों पर आग पर समय रहते काबू पा लिया गया.

Latest News

हिसार में वारदातः कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ गोली मारकर गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या, साथी गंभीर

Hisar Crime: हिसार से सनसीखेज सामने सामने आई है. यहां गुरूवार की दोपहर अदालत परिसर के मुख्य गेट के...

More Articles Like This

Exit mobile version