Gujarat Rains: बारिश के बीच जूनागढ़ में गिरी दो मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Gujarat Rains: मानसून के बीच गुजरात में भारी बारिश का कहर जारी है. लगातार बारिश के बीच जूनागढ़ से एक दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. यहां सोमवार की दोपहर एक दो मंजिला इमारत अचानक ढह गया. बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई, उस समय कई लोग बिल्डिंग में मौजूद थे. फिलहाल मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है. राहत-बचाव कार्यों के लिए एक टीम घटनास्थल पर मौजूद है.

मालूम हो कि जूनागढ़ में रविवार सुबह तक 241 मिलीमीटर बारिश के बाद हर तरफ सैलाब की स्थिति है. हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. बारिश की वजह से जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है.

Latest News

हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब में अरामको के ठिकानों पर किया हमला, तेज धमाकों से हिला रियाद

Houthi Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कई जोरदार धमाके सुने गए. ये विस्फोट देश के नागरिक सुरक्षा...

More Articles Like This

Exit mobile version