Twitter New Logo: ट्विटर के प्रोफाइल से उड़ गई चिड़िया, अब ‘X’ आएगा नजर

Twitter new logo ‘X’: ट्विटर के लोगो को लेकर कल से ही हलचल थी. अब इस हलचल पर विराम लग गया है. दरअसल, माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की प्रोफाइल फोटो को बदल दिया गया है. अब यहां से चिड़िया उड़ गई है और इसके स्थान पर X ने जगह ले ली है. वहीं अब जल्द ही ट्विटर के लोगो चिड़िया के स्थान पर X नजर आएगा. इतना ही नहीं ट्विटर के वेबसाइट में भी परिवर्तन किया गया है. अगर आप ट्विटर डॉट कॉम के स्थान पर एक्स डॉट कॉम सर्च करते हैं तो ट्विटर ओपेन हो जाएगा.

यह भी पढ़ें-

मस्क की भी बदली प्रोफाइल
एलन मस्क की भी प्रोफाइल बदल गई है. साथ में ट्विटर की CEO लिंडा याकारिनो का प्रोफाइल बैज भी बदल गया है. दोनों के प्रोफाइल पर नीली वाली चिड़िया के स्थान पर X लिखा नजर आ रहा है. जानकारी दें कि फिलहाल ट्विटर के अकाउंट वाली प्रोफाइल पिक को ही बदला गया है. हालांकि, आज पूरी तरीके से ट्विटर से चिड़िया को हटा दिया जाएगा.

CEO ने शेयर किया नया लोगो
कंपनी की सीईओ लिंडा याकारिनो एक पोस्ट करते हुए ट्विटर का नया लोगो शेयर किया है. ट्विटर के लोगो को बदलने में महज 24 घंटे का वक्त लगा है. हाल ही में ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क ने कहा एक ट्वीट में कहा था कि आने वाले कुछ दिनों में ही ट्विटर से चिड़िया को हम बाय बाय बोल देंगे. उनके ट्वीट के 24 घंटे के अंदर ट्विटर की प्रोफाइल फोटो बदली नजर आ रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version