फर्जी कॉल के वजह से टेलिकॉम कंपनियों पर लगा 35 करोड़ का जुर्माना, TRAI सख्त!

Fine Imposed on Telecom Company: देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनियों पर सरकार ने करीब 35 करोड़ का जुर्माना लगाया है. जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसे कंपनियों पर ये जुर्माना लगाया गया है. दरअसल, सरकार ने हाल ही में इन सभी टेलिकॉम कंपनियों को एक निर्देश देते हुए कहा था कि कस्टमर्स को जाने वाले फ्रॉड कॉल और मैसेज पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाया जाए. सरकार के इस निर्देश को न मानने के बाबत ट्राई की तरफ से ये जुर्माना लगाया गया है.

यह भी पढ़ें-

समझिए पूरा मामला
आपको बता दें कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (TRAI) ने पिछले महीने सभी टेलिकॉम कंपनियों को निर्देशित करते हुए कहा था कि वो ग्राहकों को फर्जी कॉल और मैसेज से छुटकारा दिलाने के लिए एक यूनिफाइड डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करें. सरकार के इस आदेश की सभी कंपनियों ने अवहेलना की. निर्देश पर काम करने के लिए सरकार ने कंपनियों को कुल 2 माह का वक्त दिया था.

ट्राई ने लगाया जुर्माना
राज्य सभा में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक जवाब में कहा कि कि दूरसंचार ऑपरेटर्स की तरफ से नियमों का उल्लंघन करके फर्जी कॉल और मैसेज करने वालों के कनेक्शन काट दिये गए हैं. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वर्ष 2021 में टेलीकॉम ऑपरेटर्स की तरफ 15,382 मोबाइल कनेक्शन काटे गए. इसी के साथ साल 2022 में कुल 32,032 मोबाइल कनेक्शन को काटा गया है. साथ ही फर्जी कॉल और मैसेज ना रोक पाने के कारण टेलिकॉम कंपिनयों पर 34.99 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है.

मिला था 2 महीने का वक्त
दरअसल, सरकार ने टेलिकॉम कंपिनयों को निर्देशित करते हुए कहा था कि फर्जी मैसेज और कॉल की संख्या में इजाफा हो रहा है. इससे ग्राहकों को राहत देनें के लिए टेलिकॉम प्रोवाइडर एक डिजिटल प्लेटफॉर्म डेवलप करें जिससे की प्रमोंशनल कॉल और मैसेज के लिए ग्राहकों की सहमति ली जा सके. इस आदेश का अनुपालन किसी भी टेलिकॉम कंपनी ने नहीं किया. इसके लिए बकायदा सरकार ने सभी कंपनियों को 2 माह का वक्त दिया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version