Chandrayaan-3 Latest Update: ISRO ने चंद्रयान-3 को लेकर दी बड़ी अपडेट, जानिए कहां तक पहुंचा?

Chandrayaan-3 Latest Update: भारत का चंद्रयान-3 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया. चंद्रयान-3 लगातार चांद की तरफ आगे बढ़ रहा है. इसरो के वैज्ञानिक इसके हर अपडेट पर अपनी नजर बनाए हुए हैं. समस्त देशवासी चंद्रयान-3 की सफलता की कामना कर रहे हैं. वहीं अब लोग यह जानना चाह रहे हैं, कि चंद्रयान-3 कहां तक पहुंचा है और किस कक्षा में प्रवेश किया है. चंद्रयान-3 के बारे में इसरो ने बड़ी अपडेट दी है. आइए जानते हैं.

कहां तक पहुंचा चंद्रयान-3?
इसरो (ISRO) से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रयान-3 पृथ्वी की तीन कक्षा को पार कर चौथी कक्षा में सफलतापूर्वक चक्कर लगा रहा है. चंद्रयान-3 पांचवीं कक्षा में 25 जुलाई को प्रवेश करेगा. जिसके बाद वह पृथ्वी के ऑर्बिट से आगे निकल जाएगा. पृथ्वी की सभी कक्षा को पार करने के बाद चंद्रयान-3 चांद के चक्कर लगाएगा और फिर चांद की सतह पर पहुंचेगा.

आपको बता दें कि इसरो ने अपने एक ट्वीट में बताया कि चंद्रयान -3 ने 18 जुलाई को तीसरी कक्षा का सफलतापूर्वक चक्कर काटकर आज चौथी कक्षा में प्रवेश किया. वहीं चौथी कक्षा का चक्कर काट पांचवी कक्षा में 25 जुलाई को को दोपहर करीब 2 बजे से 3 बजे के बीच चंद्रयान-3 को पांचवी कक्षा में प्रवेश करेगा.

इस दिन रखेगा चंद्रमा पर कदम
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मुताबिक चंद्रयान-3 एक अगस्त तक चांद के कक्षा में प्रवेश कर जाएगा. इसके बाद चंद्रयान-3 चांद के चक्कर लगाते हुए 23 अगस्त को चांद पर कदम रखेगा. इसरो से मिली जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को इसके इंजन को एक बार फिर स्टार्ट किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Twitter New Logo: ट्विटर के प्रोफाइल से उड़ गई चिड़िया, अब ‘X’ आएगा नजर

Latest News

राम मंदिर दान चोरी मामलाः ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास का बयान आया सामने, जाने क्या कहा

Ram Mandir Donation Theft Case: इस समय अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सुर्खियों में है. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version