रेप-मर्डर केस में सजा काट रहा राम रहीम फिर जेल से बाहर, 30 दिन की पैरोल हुई मंजूर

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह फिर से जेल से बाहर आ गया है. इस बार हरियाणा सरकार ने उसे 30 दिन की पैरोल मंजूर की है. राम रहीम आज सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला.

अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में बंद है Ram Rahim

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राम रहीम आज मंगलवार को सुबह 6 बजकर 34 मिनट पर जेल से बाहर आया. इस वक्त जेल परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी. बता दें कि साध्वियों के रेप और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के मर्डर के मामले में राम रहीम अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में बंद है.

16वीं बार मिली पैरोल

गुरमीत राम रहीम को अब तक 16वीं बार पैरोल मिल चुकी है. वो इससे पहेल 15 बार जेल से बाहर आ चुका है. बता दें कि जनवरी 2026 में उसे 40 दिन की पैरोल दी गई है. फिर वो 15 फरवरी को सुनारियां जेल लौटा था.

ये भी पढ़ें- Weather Update: मौसम ने बदली चाल, 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में मिलेगी गर्मी से राहत

पैरोल मिलने को लेकर लगातार उठते रहे हैं सवाल

राम रहीम को इतनी बार पैरोल मिलने के बाद सरकार पर लगातार सवाल उठते रहते हैं. विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन इस पर आपत्ति जता चुके हैं. हालांकि, प्रशासन का कहना है कि पैरोल नियमों के तहत दी जाती है. 15 सितंबर, 2025 को भी उसे 40 दिनों की पैरोल मिली थी.

20 साल की सजा सुनाई गई थी

गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से रेप के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 10-10 साल यानी कुल 20 साल की सजा सुनाई थी. इतना ही नहीं, राम रहीम पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के मर्डर और डेरे के मैनेजर रणजीत सिंह के मर्डर केस में भी सजा काट रहा है.

ये भी पढ़ें- इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट! स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तैयारियों की समीक्षा की

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version