Murder In Gwalior: सिरफिरे पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Murder In Gwalior: मध्य प्रदेश से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां ग्वालियर शहर में छोटी सी बात को लेकर सिरफिरे पति ने गोलियों की बौछार कर पत्नी को मौत की नींद सुला दी. पुलिस हत्यारे पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा सोनू

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर शहर के थाटीपुर इलाके का रहने वाला सोनू तोमर शनिवार की देर रात करीब 12 के आसपास शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा. उसने पत्नी रुचि तोमर से खाना बनाने को कहा. पत्नी रुचि तोमर लंबें समय से बीमार रहती थी.

पत्नी के खाना बनाने से इनकार करने पर मारी गोली

बीमार होने की वजह से पत्नी रुचि ने पति सोनू तोमर से खाना बनाने को मना कर दिया. इस पर पति गुस्से में गाली-गलौज करने लगा. जब आरोपी की मां ओर उसके बच्चों ने उसे समझाने का प्रयास किया पर नशे में धुत सनकी पति सोनू ने अवैध हथियार से पत्नी को कई गोलियां मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद मची चीख-पुकार

इस घटना के बाद परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे. घटना की जानकारी होने पर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में थाना ठाठीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई.

मुरार थाना के सीएसपी अतुल सोनी ने बताया

मुरार थाना के सीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि आरोपी पति सोनू तोमर को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने पति-पत्नी के बीच लंबें समय से विवाद चला आ रहा था. पत्नी बीमार रहती थी और पत्नी शराब का आदी है. खाना नहीं बनाया तो आरोपी ने पत्नी को मार डाला. लगभग चार से पांच गोलियां चलाई गई हैं. घटना के वक्त घर में आरोपी की मां ओर बच्चे मौजूद थे. हथियार को लेकर भी जानकारी हासिल की जा रही हैं. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

जयशंकर की रूस यात्रा: पुतिन को सौंपा PM मोदी का संदेश, लावरोव से लंबी वार्ता

Jaishankar Visit To Russia: दो दिवसीय रूस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस यात्रा के...

More Articles Like This

Exit mobile version