ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्टः दोनों पक्षों ने किया आवेदन, जल्द मिल सकती है हार्ड कॉपी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gyanvapi Survey: गुरुवार को ज्ञानवापी परिसर की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की सर्वे रिपोर्ट की नकल के लिए मुकदमे से संबंधित पक्षकारों ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पक्षकारों को एएसआई की सर्वे रिपोर्ट की हार्ड कॉपी जल्द मिल सकती है.

मालूम हो कि अदालत ने बुधवार को एएसआई रिपोर्ट दोनों पक्षों को दिए जाने के आदेश के साथ ही कहा कि 800 पेज की रिपोर्ट ईमेल के जरिए नहीं मिलेगी. हर पक्ष को 3500 रुपए जिला अदालत के कोषागार में जमा कराकर रिपोर्ट लेनी होगी.

जिला जज डॉ. अजय कृष्णा की अदालत ने ज्ञानवापी परिसर की एएसआई की सर्वे रिपोर्ट सभी पक्षकारों और डीपी को देने का आदेश दिया है. अदालत ने सर्वे रिपोर्ट की मीडिया कवरेज पर किसी तरह की रोक भी नहीं लगाई है. अदालत ने कहा है कि न्याय हित में सर्वे रिपोर्ट की प्रति पक्षकारों को देना उचित होगा. इससे सर्वे रिपोर्ट के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी.

Latest News

Aaj Ka Mausam 21 March 2026: ईद पर बदला मौसम, दिल्ली में दिसंबर जैसी ठंड, कई राज्यों में बारिश-ओले का अलर्ट

देशभर में मौसम ने अचानक करवट ली है. दिल्ली में ठंड बढ़ी, कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

More Articles Like This

Exit mobile version