Hamirpur Accident: टक्कर के बाद आग का गोला बने दो ट्रक, जिंदा जले दो चालक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hamirpur Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. तेज टक्कर के बाद दो ट्रकें आग का गोला बन गई. इस बादसे में दो चालकों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दो खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. फायरकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दुर्घटना की वजह से मार्ग पर आवागमन बाधित रहा.

कानपुर-सागर हाईवे पर हुआ हादसा, दो खलासी घायल
जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के कानपुर-सागर हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे ब्लैक स्पॉट राठ तिराहा के पास तेज रफ्तार दो ट्रकों की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई. इस हादसे में दोनों ट्रकों की चालकों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई और दो खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए.

काफी मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने आग पर पाया काबू
उधर, ट्रकों में आग लगने की वजह से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को अस्पताल भेजवाया. फायरकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

दुर्घटना की वजह से हाईवे पर लगा जाम
पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान करने में जुट गई. उधर, घटना की वजह से सुबह तक हाईवे पर जाम लगा रहा. सीओ राजेश कमल सहित यातायात पुलिस मौजूद ने यातायात को सुचारू कराया. जाम की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके.

Latest News

ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों और खार्ग द्वीप को तबाह करने की दी धमकी,ईरानी तेल में भी दिखाई दिलचस्पी

Trump iran oil: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को फिर ईरान को बर्बाद करने की धमकी दी....

More Articles Like This

Exit mobile version