Hamirpur: तालाब में नहाने गए तीन बच्चें डूबे, तीनों की मौत, मचा कोहराम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर से बड़ी खबर आ रही है. रविवार की दोपहर नहाने गए तीन बच्चे तालाब में डूब गए, जिससे तीनों की मौत हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई.

बताया जा रहा है कि हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के ग्राम कुनेहटा हनुमान मंदिर के पास स्थित देवी तालाब में दिन में करीब एक बजे तीन बच्चे नहाने गए थे. इल दौरान तीनों डूब गए. घटना की जानकारी होते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया.

तत्काल परिवार के लोग लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी मौदहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. मृतक बच्चों में मोहित वर्मा (12 वर्ष) पुत्र नन्नू वर्मा, विक्की श्रीवास (13 वर्ष) पुत्र भगवानदीन और दीपांशु वर्मा (10 वर्ष) पुत्र धापू चंद्र शामिल है. इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया. गांववासी शोक में डूब गए. इस संबंध में बिवांर थाना प्रभारी राकेश कुमार सरोज का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version