Hardoi Accident: पलटा तेज रफ्तार टेम्पो, 10 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hardoi Accident: यूपी के हरदोई से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. बुधवार को यहां अचानक डीसीएम सामने आने से तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में जहां बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि यह हादसा जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र रोशनपुर के पास बिल्हौर-कटरा स्टेट हाईवे पर हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य में जुट गई.

अचानक डीसीएम के सामने आने से पलटा टोम्पो
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रोशनपुर गांव के पास सामने से आ रहे डीसीएम के कारण टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में टेम्पो में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया.

मृतकों में महिलाओं-पुरुषों सहित बच्चे शामिल
बताया जा रहा है कि इस हादसे में पांच लोग घायल भी हुए है. मृतकों में पांच महिलाएं, दो बच्चियां, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम में भर्ती कराया. घटना की जानकारी पर पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद डीसीएम चालक और हेल्पर मौके से फरार हो गए. पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है.

CM योगी ने घटना पर जताया दुख, अधिकारियों को दिए निर्देश
बिलग्राम क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं और घायलो के समुचित उपचार की व्यवस्था करवाने को कहा हैं.

Latest News

रामगढ़ताल में गूंजी खिलाड़ियों की हुंकार, 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

गोरखपुर के रामगढ़ताल में 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गय. 20 राज्यों के 273 से...

More Articles Like This

Exit mobile version