Hardoi Road Accident: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, तीन की मौत, दो गंभीर

Hardoi Road Accident: रविवार की देर रात हरदोई जिले सड़क हादसा हुआ. शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर चौपाल सागर के निकट एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई. इस दुर्घटना में कार सवार भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर महामंत्री सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया, जबकि घायलों का उपचार चल रहा है. बताया गया है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के कौशलपुरी निवासी राज ठाकुर (23) शहर के एक कार शोरूम में नौकरी करता था.
रविवार की रात वह घर से देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार निवासी अरुण गुप्ता ( 25), प्रखर गुप्ता उर्फ गोलू ( 24), आलूथोक निवासी वैभव मिश्रा (22) और हर्ष मिश्रा( 23) के साथ कार से निकला था. अरुण गुप्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा का नगर महामंत्री था. सूचना मिलती ही मृतकों के घर कोहराम मच गया.

घायल हायर सेंटर रेफर
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. कार सवार सभी लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने अरुण गुप्ता ,राज ठाकुर और प्रखर गुप्ता को मृत घोषित कर दिया. वैभव मिश्रा को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, जबकि हर्ष मिश्रा की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया.

Latest News

KAJARI MAHOTSAV 2026: मुंबई में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने यूं साझा किए विचार

KAJARI MAHOTSAV 2026: सपनों की नगरी मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में 22 अगस्त की...

More Articles Like This

Exit mobile version