Haryana: कैथल में हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर, चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कैथल: हरियाणा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा कैथल में हुआ है. बताया जा रहा है कि पिकअप और रोडवेज बस की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैथल के गांव क्योड़क के पास सोमवार की सुबह करीब सात बजे हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज की बस और पिकअप में रोजदार की टक्कर हो गई. पिकअप में सात लोग सवार थे. हदासे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजवाया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान पंजाब राज्य के गांव फरीदकोट गांव रामेआला निवासी नरेंद्र कुमार (62 वर्ष), हकीकत सिंह (57), काकू सिंह (67) और मक्खन सिंह (60 वर्ष) के रूप में हुई, जबकि तीन घायलों का इलाज चल रहा है.

बताया गया है कि गांव रामेआला निवासी सभी लोग रविवार शाम को ही कैथल पहुंच गए थे. रात को वे कमेटी चौक के नजदीक स्थित मंजी साहिब गुरुद्वारा में रुके. यहां से सुबह करीब सवा 6 बजे पिहोवा गुरुद्वारा के लिए निकले. पिहोवा गुरुद्वारा में सभी लोग बाबा दलीप सिंह, बाबा जीवन सिंह व बाबा जंगीर सिंह की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पिकअप गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

Asian Games की गोल्ड मेडलिस्ट पुष्पा राणा को मिला एक करोड़ का कैश अवार्ड, खिलाड़ी ने CM सुक्खू का जताया आभार

Shimla: एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाली भारतीय महिला कबड्डी...

More Articles Like This

Exit mobile version