Haryana: कुरुक्षेत्र में हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद कार में लगी आग, तीन जिंदा जले

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haryana Road Accident: हरियाणा में भीषण सड़क हादसा हो गया. यह दर्दनाक हादसा कुरुक्षेत्र में हुआ. नेशनल हाईवे 152-डी पर ट्रक से टकराने के बाद एक कार आग का गोला बन गई. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चौथा गंभीर रुप से झुलस गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे व्यक्ति को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात बजे एनएच 152 डी पर गांव मुर्तजापुर के पास एक कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर के बाद कार में आग लग गई. आग गई. जब तक कार सवार बाहर निकल पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.

पुलिस के मुताबिक, झज्जर के गांव मंजपुरा का आशीष और उसके तीन साथी स्विफ्ट कार से हिमाचल प्रदेश में परीक्षा देने जा रहे थे. जैसे ही वह नेशनल हाईवे 152-डी गांव मुर्तजापुर के पास पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई.

टक्कर के बाद कार में आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि आशीष गंभीर रुप से झुलस गया. उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए उसे कुरुक्षेत्र से रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने बताया कि अभी आशीष कुछ बोलने की हालत में नहीं है. नेशनल हाईवे 152 डी पर ट्राले से टकराने के बाद कार में लगी आग में जलने वाले तीन युवाओं में से दो रोहतक के रहने वाले हैं. इनमें 20 वर्षीय गौरव पुत्र अनिल कुमार निवासी पिलाना और 21 वर्षीय आदित्य पुत्र राजू शामिल है, जबकि तीसरे मृतक की पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है. हादसे के फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.

Latest News

रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में होगा सूतक का प्रभाव? जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Chandra grahan on rakshabandhan: सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक...

More Articles Like This

Exit mobile version