Haryana Crime: सोती रही पुलिस, जगते रहे चोर, आठ दुकानों को बनाया निशाना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दादरीः हरियाणा में चोरों का हौसला बुलंद है. शायद यही कारण है कि बीते बुधवार की रात एक तरफ जहां पुलिस सोती रही, वहीं चोर जगते रहे. चोरों ने चरखी दादरी के मातृ-शिशु अस्पताल रोड स्थित आठ दुकानों को निशाना बनाया. इस दौरान सेंधमारी कर चोर एक दुकान से नकदी और तीन दुकानों से हजारों का सामान उठा ले गए. चार दुकानों में तोड़फोड़ कर केवल चोरी का प्रयास किया. सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई.

मातृ-शिशु अस्पताल रोड पर हुई चोरी की वारदात
चोरी की यह वारदात मातृ-शिशु अस्पताल रोड पर हुई. ये सभी दुकान एक ही लाइन में हैं. इनमें एक ईंट सप्लायर ऑफिस, एक सैलून, एक ड्राइक्लीन, दो इलेक्ट्रोनिक्स और तीन किराना स्टोर शामिल है. इनमें से हेयर सैलून से चोर 10 हजार की नकदी ले गए. सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है.

दुकानदारों ने की गश्त बढ़ाने की मांग
एक ही रात आठ दुकानों में चोरी की घटना को लेकर दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया. उनका कहना है कि रात में एक तरफ जहां पुलिस सो रही है, वहीं चोर जगते हुए चोरी की घटनाओं को बेखौफ अंजान दे रहे हैं. घटना की भयभीत मार्केट के दुकानदारों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.

Latest News

अर्ध तितली आसन: लंबे समय तक बैठने से होने वाली जकड़न होगी दूर! जानें करने का सही तरीका और फायदे

Half Butterfly Pose: आज की व्यस्त जीवनशैली में घंटों तक कुर्सी पर बैठकर काम करने के कारण कूल्हों, जांघों...

More Articles Like This

Exit mobile version