हरियाणाः अज्ञात वाहन ले उड़ा बाइक सवार तीन लोगों की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रेवाड़ीः हरियाणा से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यह हादसा सोमवार को रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हुआ. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बाइक पर सवार था एक युवक और दो युवतियां
बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन लोग जयपुर से दिल्ली जा रहे थे. इसी दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुग्राम रेवाड़ी सीमा पर किसी अज्ञात वाहन की जद में आ गए. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक और दो युवतियों की मौत हो गई.

शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. दो मृतकों की पहचान फरीदाबाद के नेहरू कॉलोनी निवासी नीरज शर्मा और सुमन लता के रूप में हुई. वहीं, एक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

‘उर्दू मुसलमानों की नहीं, हिंदुस्तान की जुबान है’, भारत एक्सप्रेस के बज़्म-ए-सहाफ़त में बोले शहनवाज हुसैन

Bharat Express Bazm e Sahafat: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ का तीसरा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव...

More Articles Like This

Exit mobile version