Haryana: संजय दत्त ने लोस चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगाया विराम, X पर लिखा…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haryana: लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर संजय दत्त ने लगाया विराम लगा दिया है. मालूम हो कि बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को करनाल सीट से कांग्रेस की तरफ से उतारे जाने की बात कही जा रही थी.

संजय दत्त ने अपने एक्स हैंडल से ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि मैं अपने राजनीति में शामिल होने की सभी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं. मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं या चुनाव नहीं लड़ रहा हूं. अगर मैं राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का फैसला करता हूं तो मैं इसकी घोषणा करने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा. कृपया अभी तक मेरे बारे में खबरों में जो चल रहा है, उस पर विश्वास करने से बचें.

आपको बता दें कि, हरियाणा में कांग्रेस की तरफ से संजय दत्त को करनाल से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम मनोहर लाल के सामने उतारने की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनी थी. संजय दत्त के पिता स्व. सुनील दत्त मुंबई से कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं. उनकी बहन प्रिया दत्त भी कांग्रेस नेता हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version