हाथरस हादसाः CM योगी ने अधिकारियों को दिए राहत कार्य में तेजी के निर्देश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः यूपी के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग दौरान हुए हादसे का प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

सीएम योगी ने ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

मालूम हो कि सिकंदराराऊ में एटा रोड पर स्थित फुलरई गांव में भोले बाबा का सत्संग आयोजित किया गया था. सत्संग के समापन के दौरान आगे निकलने की जल्दबाजी में भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 90 लोगों की मौत खबर है. मृतकों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं.

वहीं, एटा के सीएमओ उमेश कुमार त्रिपाठी ने 27 लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि 25 महिलाएं और दो पुरुष के शव अस्पताल में लाए गए हैं.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version