हाथरस हादसा: पता चल गया, कहां है भगदड़ का मुख्य आरोपी इनामी मधुकर, बाबा के वकील ने किया खुलासा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hathras Accident: बीते मंगलवार की दोपहर यूपी के हाथरस के सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. इसका मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर है. यह अभी फरार चल रहा है. पुलिस ने उसपर एक लाख का इनाम रखा है.

अधिवक्ता ए.पी. सिंह ने कहा…
उधर, इस मामले में साकार हरि ने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ए.पी. सिंह को नियुक्त किया है. समाचार एजेंसी एएनआई को दिए गए बयान में अधिवक्ता ने कहा कि मुझे एफआईआर की कॉपी मिल गई है. मुझे जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है. मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्ती है. उन्होंने कहा कि मधुकर दिल का मरीज है. इस घटना में उनके परिवार के एक सदस्य की भी मौत हो गई है.

उन्होंने कहा कि मधुकर अस्पताल में भर्ती है. जैसे ही उसकी हालत में सुधार होगा, हम उसे पुलिस और एसआईटी के सामने पेश करेंगे. कहा कि आगे की कार्रवाई में सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि मधुकर का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है. हम न तो कोई अदालती कार्यवाही शुरू करने जा रहे हैं और न ही कुछ करने जा रहे हैं.

Latest News

‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने वाले सुनील लोधी की अंधेरी दुनिया में रोशनी की जगी उम्मीद, अब उनकी आंखों का होगा इलाज

New Delhi: ‘हनुमान अंश’ में अपने भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ से पहचान बनाने वाले बुंदेली लोक गायक...

More Articles Like This

Exit mobile version