Hathras Stampede: मुख्य आरोपी मधुकर सहित दो अन्य गिरफ्तार, की गई पूछताछ

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hathras Stampede: पुलिस ने हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा इस मामले में दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले पुलिस इस मामले से जुड़े 6 आरोपियोंको गिरफ्तार कर चुकी है.

पत्रकारों से वार्ता करते हुए हाथरस के एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि हादसे के मुख्य आरोपी और कार्यक्रम के आयोजक देव प्रकाश मधुकर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. साथ ही राम प्रकाश शाक्य और संजू यादव को भी पकड़ा गया है. दोनों से पूछताछ की गई.

एसपी निपुण अग्रवाल ने इस मामले में 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका था. पूछताछ में यह भी पता चला है कि कुछ समय पूर्व कुछ राजनीतिक दलों द्वारा इनसे संपर्क किया गया था. फंड इकट्ठा करने के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है कि कहीं किसी तरह के कार्यक्रम में इनके संसाधन किसी राजनीतिक पार्टी के द्वारा पोषित तो नहीं किए जा रहे हैं. अब तक की पूछताछ से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई राजनीतिक दल अपने राजनीतिक और निजी स्वार्थ के लिए इनसे जुड़ रहा है.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version