UP में 6 दिसंबर को लेकर हाई अलर्टः श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संदिग्ध महिला हिरासत में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मथुराः अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी यानि 6 दिसंबर को लेकर मथुरा पुलिस अलर्ट मोड पर हैं. मथुरा पुलिस सुबह से ही अलर्ट दिखाई दे रही है. श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जन्मभूमि और मस्जिद क्षेत्र को दो जोन और 10 सेक्टर में बांटकर महत्वपूर्ण प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही हिंदूवादी नेता भी घरों में नजरबंद किए गए हैं.

पुलिस ने जन्मभूमि के पास संदिग्ध हालत में आई महिला को हिरासत लिया है. उससे पूछताछ कर रही हैं.
मथुरा में 6 दिसंबर को लेकर पुलिस शुक्रवार को पूरी तरह से सतर्क दिखाई दे रही है.जन्मभूमि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है. इसके अलावा जन्म भूमि और शाही ईदगाह मस्जिद की ओर जाने वाले मार्गों पर पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर लोगों की चेकिंग कर रही है.

पुलिस ने जन्मभूमि के पास संदिग्ध हालत में आई महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके अलावा अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सिंह को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया है. बताया जा रहा है कि वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि भूमि पूजन के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version