Himachal Accident: मंडी में गहरी खाई में गिरी बस, दो लोगों की मौत, 20 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मंडी: हिमाचल से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया.

हादसे के बाद बस में सवार लोगों में मची चीख-पुकार

बताया जा रहा है कि यह हादसा मंगलवार की सुबह सरकाघाट के पटड़ीघाट क्षेत्र में कलखर के समीप उस समय हुआ, जब ठाकुर कोच की एक तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.

बताया जा रहा है कि बस बलद्वाड़ा से मंडी की ओर जा रही थी. दुर्घटना के तत्काल बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. कुछ देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 15 से 20 लोग घायल हो गए.

घायलों को ले जाया गया अस्पताल

पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए रवाना किया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिवालसर में भर्ती कराया गया है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने निजी बस के खाई में गिरने की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में लगभग 25 से अधिक यात्री सवार थे. सरकाघाट पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क की खराब स्थिति और चालक की लापरवाही को बताया जा रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This