Himachal Accident: खाईं में गिरी कार, चार की मौत, सभी लौट रहे थे शादी समारोह से

Must Read

Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश से सड़क हादसे की बड़ी खबर आ रही है. यहां शिमला जिले के रामपुर के शलून कैंची के पास एक ऑल्टो कार सड़क से 500 मीटर नीचे गहरी खाईं में गिर गई. इस हादसे में महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. तीन मृतक एक ही गांव के बताए जा रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस के अनुसार, कार सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे. हादसे के कारणों का पचा नहीं चल सका है. मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है. मृतकों की पहचान अविनाश मांटा उम्र 24 वर्ष पुत्र देविंद्र मांटा निवासी गांव चकली डाकघर दियोठी रामपुर शिमला, सुमन उम्र 22 वर्ष पुत्र भाग चंद गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला, हिमानी उम्र 22 वर्ष पुत्री दलीप सिंह गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला और संदीप उम्र 40 वर्ष पुत्र चेत राम गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है. हादसे में शिवानी उम्र 22 वर्ष पुत्री दलीप कुमार गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला घायल है, जिसका उपचार चल रहा है.

Latest News

Paris Shooting: पेरिस में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल, पुलिस ने हमलावर को दबोचा

Paris Shooting: पेरिस से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां उपनगर में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है. इस...

More Articles Like This