Himachal: नकरोड़-हिमगिरि मार्ग पर हादसा, नदी में गिरी कार, दो लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal: हिमाचल प्रदेश से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां चंबा जिले एक बेकाबू कार नदी में गिर गई. इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति घायल हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई.

दो की मौके पर मौत, तीसरा घायल, चल रहा इलाज
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा नकरोड-हिमगिरि मार्ग पर बैरा स्यूल के पास हुआ. तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. तत्काल घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. हादसे की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने की है.

Latest News

Adhik Maas 2026: आज से शुरू हुआ अधिकमास, भूलकर भी ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल

Adhik Maas 2026: हिंदू धर्म में अधिकमास का विशेष महत्व है. इस साल मलमास या अधिकमास की शुरुआत 17...

More Articles Like This