Himachal: कांगड़ा में तूफान से ट्रक पर गिरा बरगद का पेड़, चालक सहित दो की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कांगड़ा: रविवार की रात हिमाचल के कांगड़ा जिले में आए तूफान ने तबाही मचाई, कई पेड़ जमींदोज हो गए. इस बीच नगरोटा बगवां के तहत आती खाबा पंचायत में तूफान के दौरान एक विशालकाय बरगत की पेड़ ट्रक पर गिर गया. इस हादसे में ट्रक चालक सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रविवार की देर रात करीब 10 बजे हुई. अचानक आए तूफान के दौरान एक बड़ा बरगद का पेड़ खड़े ट्रक पर गिर गया, जिससे ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. पेड़ की जद में आने से ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सोमवार की सुबह टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद ट्रक से दोनों मृतकों का शव निकाला गया. मृतकों की पहचान टेक चंद पुत्र दिवान चंद निवासी खाबा पंचायत और संजीव कुमार पुत्र राजकुमार निवासी देहरा के रूप में हुई.

एसडीएम नगरोटा बगवां मुनीश शर्मा ने भी मौके पर जाकर घटनास्थल का दौरा किया. इस संबंध में डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया गया है.

Latest News

Crude Oil Price: पश्चिम एशिया में तनाव से कच्चे तेल में उछाल, 108 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट, भारत पर कितना पड़ेगा असर?

Crude Oil Price: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड 107.82 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है. भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का करीब 88.6 प्रतिशत आयात करता है, ऐसे में लंबे समय तक ऊंची कीमतें महंगाई और चालू खाता घाटे पर दबाव बढ़ा सकती हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version