Himachal: दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, तीन लोगों की मौत, लौट रहे थे शादी समारोह से

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal: हिमाचल प्रदेश सड़क हादसा हुआ है. एक अनियंत्रित कार ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा चंबा जिले में सोमवार की देर रात हुआ. बताया जा रहा कि हादसे का शिकार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

ऊपर वाली सड़क से नीचे की सड़क पर गिरी कार
बताया जा रहा है कि गिरी भरमौर-गरिमा मार्ग पर आधी रात को एक अनियंत्रित कार ऊपर की सड़क से लुढ़कर नीचे की सड़क पर जा गिरी. इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. शवों को कब्जे में ले लिया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
मृतकों की पहचान कमलेश कुमार पुत्र धर्म सिंह, तृप्ता देवी पत्नी विजय कुमार और चालक विजय कुमार निवासी संचुई, तहसील भरमौर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना का शिकार हुए कार सवार शादी समारोह से लौट रहे थे.

एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया
हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि आधी रात के बाद अनियंत्रित कार ऊपर वाली सड़क से नीचे वाली सड़क पर गिर गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

8th Pay Commission: 50 हजार की बेसिक सैलरी पर कितना मिलेगा एरियर? 2.57 और 2.86 फिटमेंट फैक्टर से समझें पूरा हिसाब

8th Pay Commission Arrears: केंद्रीय कर्मचारियों की नजर 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई है. सबसे बड़ा सवाल यह...

More Articles Like This