Himachal: गहरी खाई में गिरी बारातियों की कार, दो की मौत, तीन गंभीर, मातम में बदली खुशियां

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नाहन: हिमाचल प्रदेश से दुखद खबर सामने आई है. यहां शादी की शुखियों में उस मातम का जहर घुल गया, जब बारातियों की कार दुर्घटना का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में जहां दो बारातियों की मौत हो गई, वहीं तीन जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी हैं.

ढंगयार जा रही थी बारात, कार में सवार थे पांच बाराती

मिली जानकारी के मुताबिक, सोलन जिला के अर्की उपमंडल के घेणा भूमती गांव से शादी की बरात पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के ढंगयार जा रही थी. एक कार में सवार पांच लोग खुशियों के बीच बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल

इसी दौरान तेज रफ्तार कार जैसे ही नैनाटिक्कर ढंगयार सड़क के पास पहुंची, किला कलाच के समीप अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में बाद बारात में शामिल दूल्हे सहित अन्य वाहन रुक गए. इस हादसे में वीरेंद्र और लीला दत्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक केशव, जयदेव और कमलचंद गंभीर रूप से  घायल हैं. सूचना मिलने पर पच्छाद पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने बताया 

पुलिस ने तत्काल तीनों घायलों को एमएमयू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाई. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे के आसपास हुई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है. उधर, इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version