जम्मू-कश्मीर में भीषण हादसाः डोडा में खाई में गिरा वाहन, सात लोगों की मौत की सूचना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मूः जम्मू-कश्मीर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मंगलवार को डोडा के भारत मार्ग पर एक टेंपों ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत की आशंका है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. सूचना पर मौके पर एंबुलेंस और पुलिस सहित बचाव टीम मौके पर पहुंच गई.

अधिकारी ने बताया

एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को डोडा-बराथ मार्ग पर पोंडा क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसा हुआ. जब पंजीकरण संख्या JK06-4847 वाला एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में करीब सात लोगों के मारे जाने की सूचना है और 10 से 15 लोग घायल हैं. हालांकि, मृतकों और घायलों की सही संख्या की पुष्टि अभी बाकी है. दुर्घटना के समय वाहन में कई यात्री सवार थे.

स्थानीय पुलिस और स्वयंसेवकों द्वारा तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और अधिकारी पीड़ितों को निकालने और आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारी ने आगे कहा कि बचाव अभियान समाप्त होने और पीड़ितों की पहचान पूरी होने के बाद और जानकारी साझा की जाएगी.

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version