नावां में भीषण हादसा: डंपर और कार की टक्कर, स्वास्थ्यकर्मी सहित चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nawa Accident: राजस्थान से दुखद खबर सामने आई है. यहां बुधवार की भोर में नावां क्षेत्र के मिठड़ी बायपास पर भीषण सड़क हादसा हो गया. हाई स्पीड स्विफ्ट कार और मुरड़ से भरे डंपर के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इस दुर्घटना में कार में सवार स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी, उनके पति, बेटी और चालक की मौत हो गई.

जयपुर से कार से लौट रहा था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार सुबह करीब पांच बजे हुई. परिवार जयपुर की तरफ से कार से लौट रहा था. उन्हें नावां होते हुए मिठड़ी के पास स्थित पालड़ी गांव जाना था, जहां वे किराए के मकान में रहते थे. जैसे ही कार मिठड़ी बायपास के पास पहुंची, सामने से आ रहे मुरड़ से भरे डंपर ने कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने कड़ी मशक्क के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला. शवों को कब्जे में लेकर नावां उपजिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

इस हादसे में जान गंवाने वालों में तुलसी देवी, जो स्वास्थ्य विभाग में कासेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम के पद पर तैनात थीं. उनके पति लक्ष्मण सिंह, बेटी शीतल और कार चालक रामाकिशन शामिल हैं.

डंपर को कब्जे में लेकर थाने लाई पुलिस

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की वजह से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया. दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया गया. डंपर को जब्त कर थाने भिजवा दिया गया है. डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Diwali Wishes: इन संदेशों के साथ अपनों को दें दिवाली की शुभकामनाएं, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

Diwali Wishes: दीपोत्सव का महापर्व दीपावली इस बार 08 नवंबर यानी आज पूरे देश में हर्ष और उल्लास के...

More Articles Like This

Exit mobile version