Weather Update Today: मानसून की विदाई से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसम

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update Today: मानसून की विदाई का समय भले ही करीब आ गया हो, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर अभी थमता नजर नहीं आ रहा है. 16 सितंबर 2026 (Aaj ka Mausam) को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में आंधी, तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून की वापसी से पहले कई इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है.

देश में एक साथ 4 वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ 4 खतरनाक वेदर सिस्टम एक्टिव हैं. दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और कच्छ के ऊपर बना लो-प्रेशर एरिया अब पाकिस्तान की तरफ बढ़ गया है, जिससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है. इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, ओडिशा-बंगाल तट पर अपर एयर सर्कुलेशन और कर्नाटक से तमिलनाडु तक ट्रफ लाइन एक्टिव है. इन चारों सिस्टम के कॉकटेल से देश भर में भारी नमी और बारिश का दौर जारी है.

दिल्ली में 20 सितंबर तक बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो 16 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 20 सितंबर तक रुक-रुककर बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है.

उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई जिलों में बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है और कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 सितंबर को भी बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे प्रभावित इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.

19 सितंबर के आसपास शुरू हो सकती है मानसून की वापसी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन सकती हैं. हालांकि, मानसून की विदाई से पहले भी कई राज्यों में इसका असर देखने को मिल सकता है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं, बिजली चमकने और भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है. यानी मानसून की विदाई से पहले देश के कई इलाकों में मौसम अभी कुछ और दिनों तक सक्रिय रह सकता है.

यह भी पढ़े: लखनऊ: पिस्टल से चली गोली, पुजारी की मौत, घटना या दुर्घटना, जांच में जुटी पुलिस

Latest News

Pitru Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, नोट कर लें श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां

Pitru Paksha 2026: सनातन धर्म में पितृ पक्ष को बेहद ही महत्वपूर्ण अवधि माना जाता है. क्योंकि इस दौरान हमारे...

More Articles Like This

Exit mobile version