दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसाः ट्रक से टक्कर के बाद आग का गोला बनी बस, आठ की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dausa Accident: राजस्थान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. बुधवार को तड़के राजस्थान के दौसा में ट्रक और बस की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस में आग लग गई. इस हादसे में अब तक आठ सात लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 29 लोग घायल हो गए. यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

दुर्घटना के बाद यात्रियों में मची चीख-पुकार

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तड़के करीब तीन बजे हरिद्वार से इंदौर जा रही बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस में आग लग गई. बस में कुल 39 यात्री सवार थे. दुर्घटना के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार म गई.

घायलों को ले जाया गया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड और मेडिकल की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरु किया. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जिससे एंबुलेंस घटनास्थल से सीधे दौसा जिला अस्पताल पहुंचा सकी. इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई. जबकि 29 लोग गंभीर और हल्के रूप से घायल हो गए.

पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि हादसे में 29 लोग घायल हुए हैं. इनमें बच्चे भी शामिल हैं, जिनका इलाज दौसा जिला अस्पताल में जारी है. इनमें से 9 घायलों की पहचान भी हो चुकी है. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि बस चालक को नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ.

दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. बस में सवार अधिकांश यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं. पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हैं.

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version