टिहरी में भीषण हादसाः गहरी खाई में गिरा वाहन, आठ लोगों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tehri Accident: उत्तराखंड से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां टिहरी में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में वाहन में सवार आठ लोगों की मौत हो गई. बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए लोग अंतिम संस्कार कार्यक्रम से लौट रहे थे.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, यह हादसा चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के पास हुआ. एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. वाहन में आठ लोग सवार थे, सभी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे.

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया गया.

अंतिम संस्कार कार्यक्रम से लौट रहे थे हादसे का शिकार हुए लोग

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोग घनसाली क्षेत्र के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के रहने वाले थे. ये सभी लोग किसी अंतिम संस्कार में शामिल होने हरिद्वार गए थे और वहां से वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई.

दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस

दुर्घटनाग्रस्त वाहन की सूरत हादसे की भयावहता को उजागर कर रही थी, जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दुर्घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Ganesh Chaturthi 2026: गणपति मेरा बड़ा प्यारा… गणेश चतुर्थी पर अपनों के भेजें ये संदेश

Ganesh Chaturthi 2026: हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का त्योहार...

More Articles Like This