हाथरस में वारदातः चचेरे भाई ने दो मासूम बहनों का किया कत्ल, हुआ फरार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हाथरसः यूपी के हाथरस से सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है. यहां बुधवार की देर रात आशीर्वाद धाम कॉलोनी में चचेरे भाई ने जहां धारदार हथियार से वार कर दो मासूम बहनों का कत्ल कर दिया, वहीं चाचा-चाची को गंभीर रूप से घायल कर दिया. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, शहर के आशीर्वाद धाम कॉलोनी में छोटे लाल गौतम (40 वर्ष) अपनी पत्नी वीरांगना के साथ रहते हैं. वह जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं. वह मूल रूप से फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं. लकवा मार जाने की वजह से करीब एक साल से वह बेड पर ही हैं. परिवार में दो बेटियां सृष्टि (14 वर्ष) और विधि (6 वर्ष) थीं.

चाचा-चाची पर भी हमला कर किया घायल
छोटे लाल गौतम के घर रिश्ते में भतीजा विकास अक्सर उनके आया करता था. मंगलवार की रात भी वह अपने किसी साथी के साथ पहुंचा. परिवार के लोग खाना खाकर सो गए तो रात करीब 2 बजे विकास ने अपने साथी के साथ मिलकर धारदार हथियार से गला रेतकर सृष्टि और विधि की हत्या कर दी. बेटियों की चीख सुन वीरांगना दौड़ी तो उन्हें भी घायल कर दिया. छोटे लाल गौतम पर भी वार किया. घायल पति-पत्नी को अस्पताल ले जाया गया.

वीरांगना और छोटे लाल गौतम.

एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया
इस संबंध में हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बतायाकि गौतम का भतीजा विकास 22 जनवरी की रात को एक साथी के साथ परिवार के घर पहुंचा. रात करीब 9 बजे सभी ने साथ में खाना खाया और फिर सोने चले गए. रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच विकास और उसके साथी ने धारदार हथियारों से परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों बेटियों की हत्या कर उन्होंने छोटेलाल गौतम और उनकी पत्नी को भी घायल कर दिया. बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Baddha Padmasana: बद्ध पद्मासन से शरीर को मिलते हैं कई फायदे, जानें करने का तरीका और सावधानियां

Baddha Padmasana:  योग में कई ऐसे आसन हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को शांत करने...

More Articles Like This

Exit mobile version